April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीएम की बड़ी घोषणा शहरी क्षेत्र में दिसंबर 2020 तक जो जहाँ रह रहा उसे मिलेगा पट्टा

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सोमवार को राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण सह -सम्मेलन कार्यक्रम में एक बड़ा फैसला सुनाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों को और आमजन को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने ये कहा की हम एक फैसला कर रहे हैं की 31 दिसम्बर 2020 तक शहरों में जो गरीब जहां रह रहा है, उसका पट्टा उसे दे दिया जाएगा। यही हम गांव में भी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा की नई अवैध कॉलोनी कोई बिल्डर काटे तो उसे जेल भेज दो, लेकिन पुरानी जहां घर बनाकर लोग रह रहे हैं उसे वैध बना दो। सरल नियम प्रक्रिया बनाकर उन्हें वैध बनाने का काम करेंगे। पहले बिल्डिंग परमशिन 30 दिन में मिलती थी, अब 15 दिन में मिलती है।

जनप्रतिनिधियों को मंच से सौगात देते हुए सीएम शिवराज ने ये कहा की काम करने के लिए कई बार और सुविधाओं की आवश्यकता होती है इसलिए सब के मानदेय को बढ़ाकर मैं दुगुना करता हूं। मानदेय दोगुना करने के साथ-साथ जो भत्ता दिया जाता है उस भत्ते को दोगुना किया जाता है ताकि हमारे अध्यक्ष, मेयर, पार्षद सब ढंग से काम कर सकें। जनप्रतिनिधियों के व्यवहार पर बात करते हुए सीएम ने ये कहा की हमेशा विनम्र बने रहना।हममें अहंकार आया, तो जनता की नजर से उतरना शुरू हो जाते हैं।जनता हर चीज बारीकी से देखती है। ये पहली बात है। दूसरी बात,किसी भी कागज पर बिना पढ़े दस्तखत मत करना। नियम, प्रक्रिया पढ़ो,सभी जानकारी लो फिर दस्तखत करना,ये मूलमंत्र दे रहा हूं। एक कानून हमने बनाया है। पब्लिक सर्विस डिलेवरी गारंटी एक्ट। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जो अधिकारी निश्चित समय में अनुमति नहीं देगा, उसके खिलाफ जुर्माना हर दिन लगता जाएगा, जो हर्जाने के रूप में उसे मिलेगा, जिसका काम देरी से हो रहा है।

सीएम शिवराज ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए ये कहा की पूरे दिन और सप्ताह की आप समय सारणी बनाएं। निश्चित समय सीमा में लोगों को सुविधाएं मिल जाएं, कौन सी सुविधा कितने दिन में मिल जाए, कैसे मिल जाए, इसकी पूरी जानकारी हो। उन्होंने ये कहा की कभी निराश मत होना, उत्साह से भरे रहना, हर परिस्थिति में हल निकालते रहना। पांव में चक्कर- वार्ड का भ्रमण करते रहना, मुंह में शक्कर- हमेशा मीठा बोलना, सीने में आग- अपने वार्ड को सबसे अच्छा बनाऊंगा, माथे पर बर्फ- हमेशा माथे को ठंडा रखना। लोकतंत्र में हम जनता की सेवा के लिए हैं। जीतने के बाद हमको सभी का ध्यान रखना है। दूसरों का भला करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सेवक हैं तो धैर्य नहीं खोना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार शहरी क्षेत्रो में स्वच्छता को लेकर मप्र नम्बर 1 आया हैं। इसके लिए मंत्री भूपेंद्र सिंह और उनकी टीम को बधाई देता हूँ।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक योजना बनाई है। सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए हम 5 साल में ₹4900 करोड़ खर्च करेंगे साथ ही मुख्यमंत्री शहरी
अधोसंचना के तहत ₹5 हजार करोड़ के काम किए जाएंगे।
एक कानून हमने बनाया है। पब्लिक सर्विस डिलेवरी गारंटी एक्ट। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जो अधिकारी निश्चित समय में अनुमति नहीं देगा, उसके खिलाफ जुर्माना हर दिन लगता जाएगा, जो हर्जाने के रूप में उसे मिलेगा, जिसका काम देरी से हो रहा हैं।

Share to...