इंदौर:- देशभर में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हिन्दू लड़कियों से मुस्लिम लड़के नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण कर उन्हें धमकाने और उनके साथ घटना के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं।
ऐसा ही एक ओर मामला इंदौर में सामने आया है जहाँ मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। मुस्लिम युवक की हकीकत सामने आने के बाद युवती को 36 टूकड़े कर जंगल में फेंक देने की धमकी दी गई। युवक अश्लील फोटो वीडियो दिखाकर युवती को कर ब्लैकमेल कर रहा था। परिजन और बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने रीजनल पार्क में युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।
इन्दौर में लव जेहाद की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गार्डन, रेस्टोरेंट ,और केफो में सर्चिग अभियान चला रहा है , इसी कड़ी में बजरंग दल इंदौर विभाग सयोजक तंन्नु शर्मा ने बताया कि आज एक ऐसे लव जिहादी आफताब खान निवासी कादगीपुरा को पकड़ा है जिसने नवरात्रि के समय गरबा खेलती हिन्दू लड़की से पहले राहुल बनकर दोस्ती की ओर उसे अपने प्रेम जाल में फसाया इस बीच जब लड़की को उसकी असली नाम की जानकारी लगी कि वह राहुल नही आफताब है, और मुस्लिम समुदाय का है तो उसने उससे बात चीत करना बंद कर दी। लेकिन आरोपी आफताब उसे बार बार मिलने के लिए दबाव बनाता रहा और उसे ब्लेक मेल करने और जान से मारने की धमकी देता रहा जिससे लड़की परेशान होकर उसने यह बात अपने भाई को बताई तो उसके भाई ने बजरंग दल से सम्पर्क किया और पूरी घटना बताई की किस तरह आफताब ने राहुल बनकर मेरी बहन से दोस्ती की ओर उसे अपने प्रेम जाल में फसाया जिस पर बजरंग दल ने योजना बन्द तरीके से आफताब को रीजनल पार्क बुलवाया जहा आरोपी को पकड़कर उसके परिजनों ने पहले जमकर धुनाई की ओर फिर युवक को थाना राजेन्द्र नगर पुलिस के सुपुर्द किया, जहा राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की लेकिन घटना स्थल थाना भवरकुवा की होने के कारण आरोपी पर शून्य के तहत कायमी कर उसे भवरकुआ के सुपुर्द कर दिया है और पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

More Stories
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत