सीआरपीएफ के 33 वर्षीय सहायक कमांडर एम अरविंद ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में खुद को अपनी ही बंदूक से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जांच में कुछ वैवाहिक परेशानियों के सामने आने की बात पता चली है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 40वीं बटालियन के एम अरविंद अनंतनाग के सदर इलाके में अपने आवास पर मृत पाए गए।
बताया जाता है कि अरविंद डायरेक्ट एंट्री अधिकारी के तौर पर साल 2014 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि उनके परिवारीक जीवन में संभवतः कुछ परेशानियां थीं जिसके चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया। वह कश्मीर में तैनात थे।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसमें कोई साजिश की बात पता नहीं चली है। सोशल मीडिया पर ऐसी गलत खबरें हैं जिनमें बताया जा रहा है कि इस घटना की वजह रहने की खराब परिस्थितियां हैं। ऐसी खबरें आधारहीन हैं।
सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ने आत्महत्या की

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’