कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के कई नेता आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस लौटा दिया गया। सभी नेता अनुच्छेद 370 के प्रमुख प्रावधानों को हटाए जाने के बाद वहां की स्थिति का जायजा लेने गए थे। इस दौरे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, आनंद शर्मा, सीपीएम के सीताराम येचुरी, डीएमके के तिरुचि सिवा, टीएमसी के दिनेश त्रिवेदी, सीपीआई के डी राजा, एनसीपी के मजीद मेनन, आरजेडी के मनोज झा, जेडीएस के कुपेंद्र रेड्डी और शरद यादव गए थे। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी को कश्मीर आने का न्योता दिया था।
इससे पहले प्रशासन ने उन्हें यह कहते हुए यहां नहीं आने का अनुरोध किया था कि हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, इसमें बाधा डालने के प्रयास नहीं किए जाने चाहिए। जम्मू-कश्मीर सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट करते हुए कहा था कि ऐसे समय में जब सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों को सीमा पार आतंकवाद और आतंकियों व अलगाववादियों के हमले से बचाने की कोशिश कर रही है और बदमाशों व उपद्रवी तत्वों को नियंत्रित कर धीरे-धीरे सार्वजनिक व्यवस्था को बहाल करने की कोशिश कर रही है, इस स्थिति में वरिष्ठ राजनेताओं के द्वारा सामान्य होते हालात को छेड़ने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को वापस लौटाया

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट