मोदी ने ओबामा के लिए अपने हाथों से बनाई चाय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को खास महसूस कराने कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी पहले ओबामा अगवानी के लिए सीधे हवाई अड्डे पहुंचकर गले मिले। मुलाकात दिलचस्प तो तब हो गई जब मोदी और ओबामा हैदराबाद हाउस के लाॅन में टहलते हुए बात कर रहे थे। फिर ओबामा को मोदी के अपने चाय वाले होने की बात भी याद दिला दी।
एक तरफ भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, उसके बाद भी मोदी ने अपने हाथों से ओबामा को चाय बना दी। मोदी चाहते तो इसके लिए किए को बोल सकते थे, पर मोदी ने इससे अपने संबंधों की सहजता और मधूरता को दर्षाया। मोदी का साथ देने में ओबामा भी पीछे नहीं हटे। ओबामा ने अपने हिसाब से उसमें जासका एड़ किया। यह वहीं है जिनके आने के पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, सूरक्षा एंजेसियों में खिचतान चल रही थी। वो पहले तो लाॅन में घूमें और फिर वहीं बैठ कर चाय की चुस्कियों के साथ बात चीत की।
इससे पहले, मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए हवाई अड्डे पर ओबामा की अगवानी की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी ओबामा के लिए यही भाव प्रकट किया था। ओबामा ने पिछले साल मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान इसी तरह का निजी स्तर का भाव प्रकट किया था। वह मोदी को मार्टिन लूथर किंग जूनियर के स्मारक पर ले गए, जहां दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने मोदी के लिए निजी रात्रिभोज भी दिया था।

More Stories
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकियां, कारोबारियों से करोड़ों की मांग, पुलिस जाँच जारी