दिल्ली से सटे गुड़गांव के सेक्टर-49 में एक जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि एडिशनल सेशन जज कृष्णकांत शर्मा के बेटे ध्रुव और पत्नी रेनू को उनके ही गनर ने दिन दहाड़े सेक्टर-49 की मार्केट के पास गोली मार दी। मां और बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में गनर सदर थाने पहुंचा और वहां भी गोली चलाकर फरार हो गया, हालांकि सदर थाने में एसएचओ ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। घटना की खबर मिलते ही गुड़गांव पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और आरोपी गनर महिपाल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। अस्पताल में भर्ती जज के बेटे की हालत नाजुक बताई जा रही है जबकि महिला की हालत खतरे से बाहर है।
सरकारी गनर ने जज की पत्नी और बेटे को दिनदहाड़े मारी गोली

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर