April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ओडिशा में बारिश के बाद भूस्खलन से 12 की मौत

ओडिशा में तितली तूफान के बाद भारी बारिश और भूस्खलन में 12 लोगों की मौत हो गई। गजपति जिले के रायगढ़ा ब्लॉक में शुक्रवार शाम को यह भूस्खलन उस वक्त हुआ, जब गांव के कुछ लोग भारी बारिश से बचने के लिए एक गुफा जैसी जगह में शरण लिए हुए थे। विशेष राहत आयुक्त पीवी सेठी ने इस हादसे की पुष्टि की।
पीवी सेठी ने बताया कि जगह-जगह भूस्खलन और पेड़ गिरने की वजह से लोगों तक राहत पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। हादसे वाली जगह आंध्रप्रदेश और ओडिशा बॉर्डर पर है। वहां पहुंचना आसान नहीं है। राहत टीम को 17 किमी पैदल चलना होगा। हालांकि, शुक्रवार की तुलना में आज कई इलाकों में पानी का स्तर कम हुआ है। 963 राहत कैम्प बनाए गए हैं। इनमें 1,27,262 लोग शरण लिए हैं।

Share to...