टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विशाखापत्तनम वनडे में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। कोहली ने अपने हमवतन और क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार रहे सचिन रमेश तेंदुलकर के एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
विराट कोहली ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 81 रन बनाते ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने 266वां वनडे खलते हुए 259वीं पारी में सबसे तेज 10 हजार वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
विराट कोहली ने 213 वनडे की 205 पारियों में 10 हजार रनों का आंकड़ा छूकर न सिर्फ सचिन को पीछे छोड़ा, बल्कि सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।
इसके अलावा विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विशाखापत्तनम में अपनी जोरदार पारी की बदौलत सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन ने 39 पारियों में 1573 रन बनाए थे। विराट ने महज 29 पारियों में सचिन के इंडीज के खिलाफ सर्वाधिक वनडे रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
सबसे तेज 10 हजारी बने कोहली, तोड़ा सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा