April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सपा-बसपा गठबंधन 2 और राज्यों में होगा, सीटों का भी हुआ बंटवारा

उत्तर प्रदेश के बाद सपा-बसपा गठबंधन ने कांग्रेस को 2 और राज्यों में झटका दिया है। यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने वाली ने मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। इसके तहत सीटों का बंटवारा भी हो गया है। बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सपा बालाघाट, टीकमगढ़ और खजुराहो सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी सभी 26 लोकसभा सीटों पर बसपा के प्रत्याशी मैदान में होंगे। इसके अलावा, उत्तराखंड में सपा गढ़वाल पौड़ी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी 4 सीटों पर बसपा मैदान में उतरेगी।

Share to...