April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीयूष गोयल ने लॉन्च किया रेल दृष्टि पोर्टल, लाइव देख सकेगे किचन

अब रेलवे किचन में बन रहे खाने को पकते हुए और पैकिंग होते हुए लाइव देखा जा सकेगा। एक ऑनलाइन डेशबोर्ड पर यात्री यह देख पाएंगे। इस डेशबोर्ड पर ट्रेनों की आवाजाही, स्टेशन, टिकट और रेलवे को यात्रियों व माल ढूलाई से होने वाली आय की भी पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में इसे लॉन्च किया है।
रेल दृष्टि नाम से यह पोर्टल लॉन्च किया गया है। यात्री www.raildrishti.cris.org.in पर जाकर रेलवे से जुड़ी लगभग सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं। वेबसाइट यूजर फ्रेंडली है और यात्री बेहद बारीकी से रेलवे की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को यहां जान सकते हैं। इस पर यात्री अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। पीयूष गोयल ने पोर्टल को लॉन्च करते हुए कहा कि हम लोगों की रेलवे से उम्मीदें और जरूरतों को पूरा करने के लिए जवाबदार हैं। यह प्लेटफॉर्म हमें डिजिटल रेलवे के सपने को पूरा करने के करीब लाएगा। सारी जानकारी लोगों के सामने होने से व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। रेल मंत्री ने बताया कि डेशबोर्ड से लोग दिन, सप्ताह, महीने और साल के हिसाब से बेची गई टिकटों की संख्या और आय जान सकेंगे। यह रेलवे की उपलब्धियों और माल गाड़ियों से जुड़ी जानकारी भी साझा करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों द्वारा की गई रेलवे से जुड़ी शिकायतों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Share to...