नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंडियन एयर फोर्स आडिटोरियम में भारतीय सेनाओं के जवानों के लिए अपने जीवन पर बनी फिल्म सचिन ए बिलियन ड्रीम्स की पहली स्पेशन स्क्रीनिंग रखी। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में मानद ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर के साथ एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के अलावा भारतीय वायुसेना, नौसेना और थल सेना कर्मी और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। तेंदुलकर की पत्नी अंजलि भी मौके पर मौजूद रहीं। फिल्म का लोगों ने खड़े होकर अभिवादन किया और सचिन, सचिन के नाम से फैन्स ने नारे भी लगाए। सचिन ने स्क्रीनिंग की एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर सेना को धन्यवाद दिया है।
इस मौके पर एयर चीफ मार्शल धनोआ ने तेंदुलकर को प्रतीक चिन्ह देककर सम्मानित किया। तेंदुलकर इस दौरान सैन्यकर्मियों के परिवार वालों से भी मिले। धनोआ ने तेंदुलकर के जीवन पर बनी फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह बेहतरीन फिल्म है। तेंदुलकर के क्रिकेट खेलना शुरू करने से पहले मैं वायुसेना से जुड़ा था इसलिए मैंने उनका पूरा करियर देखा है और यह काफी प्रेरणादायी है। वायुसेना प्रमुख ने तेंदुलकर से कहा कि फिल्म बेहद महत्वपूर्ण दिन यानी 26 मई को रिलीज हो रही है, जिस दिन करगिल युद्ध के दौरान वायुसेना ने पहली बार मोर्चा संभाला था।
तेंदुलकर ने इस दौरान भारतीय सशस्त्र सेनाओं के कर्मियों और उनके परिवार वालों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसी मंच पर मुझे भारतीय वायुसेना का मानद ग्रुप कप्तान बनाया गया था। उन्होंने कहा कि अपने निर्माता के काफी मनाने के बाद जब मैं अंततः फिल्म के लिए राजी हुआ तो मेरे मन में स्पष्ट था कि अगर मैं यह फिल्म करूंगा तो इसे सबसे पहले भारतीय सशस्त्र बलों को दिखाउंगा।
सचिन तेंदुलकर ने जवानों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग किया धन्यवाद

More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द
श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन हेतु “Shram Star Rating System” लागू