April 25, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत इजरायल से लेगा 4000 करोड़ का डिफेंस मिसाइल सिस्टम

इंडियन नेवी अपने 4 शिप के लिए इजरायल से मिसाइल और डिफेंस सिस्टम्स खरीद रही है। यह डील 63 करोड़ डॉलर हुई है। पिछले महीने ही इजरायल और भारत के बीच 2 अरब डॉलर की डिफेंस डील हुई थी। 12000 करोड़ की डिफेंस डील हुई थी। इसी के तहत यह कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्री ने रविवार को न्यूज एजेंसी को यह जानकारी दी है।
इजरायल की सर्फेस-टू-एयर लॉन्ग रेंज बराक 8 मिसाइल सिस्टम का एक भारतीय जहाज से पिछले हफ्ते कामयाब टेस्ट किया गया था। इसमें ट्रायल के दौरान एक खतरे का पता चला और एक इंटरसेप्टिव मिसाइल को लॉन्च करके टारगेट को खत्म कर किया गया था।
भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ने मेक इन इंडिया पॉलिसी के तहत आईएआई को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट दिया है। बीईएल मेक इन इंडिया पॉलिसी प्रोजेक्ट की मेन कॉन्ट्रैक्टर है। इस डील का मकसद नरेंद्र मोदी के जुलाई में प्रस्तावित इजरायल दौरे से पहले दोनों देशों के बीच सामरिक रिश्तों को मजबूती देना है।

Share to...