April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सऊदी अरब में 2 भारतीयों का सिर कलम

इसकी पुष्टि करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक पत्र में कहा कि होशियारपुर के सतविंदर और लुधियाना के हरजीत सिंह को 28 फ़रवरी को मौत की सज़ा दी गई। सतविंदर की पत्नी ने कहा कि हम नहीं जानते कि शव को लेकर क्या किया जाए। सरकार में कोई भी हमारी बात नहीं सुनता। हमारी आख़िरी बार 21 फ़रवरी को बात हुई थी और उस समय मेरे पति को मिलने वाली सज़ा के बारे में कुछ भी पता नहीं था।
हालांकि सतविंदर सिंह और हरजीत सिंह को 28 फ़रवरी को ही मौत की सज़ा दे दी गई थी लेकिन परिजनों को इस बारे में सोमवार को बताया गया।

Share to...