बेंगलुरु सेंट्रल से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव 2019 में उतरे फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को अफवाह बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। प्रकाश राज ने बेंगलुरु सेंट्रल से कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान अर्शद के करीबी मजहर के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है।
प्रकाश राज ने कहा कि वहां प्रत्याशियों के साथ बहस चल रही थी। इसी दौरान कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान ने हाथ मिलाया, लेकिन इसके बाद उनके साथ हाथ मिलाते हुए तस्वीर को मेरे कांग्रेस में शामिल होने की फेक खबर के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
प्रकाश राज ने चुनाव आयोग से कांग्रेस के खिलाफ की शिकायत

More Stories
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर