April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

संघ का विभाग बन कर रह गई सीबीआई : कमलनाथ

इंदौर। मध्यप्रदेश के महाघोटाले व्यापमं मामले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को क्लीन चिट दिए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने शुक्रवार को तीखे बोल बोले। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रमुख जांच एजेंसी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विभाग बन गई है। कमलनाथ ने कहा कि क्या शिवराज को किसी अदालत ने क्लीन चिट दी है। जिस सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दी है, वह संघ का विभाग बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि सीबीआई को व्यापमं मामले की जांच के लिए कहा गया था, लेकिन वह फैसला सुनाने में लग गई है। इससे साफ साबित होता है कि यह जांच एजेंसी संघ की शाखा बन चुकी है।
विशेष अदालत के समक्ष 31 अक्तूबर को दायर आरोप-पत्र में सीबीआई ने कहा कि मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अधिकारी नितिन महिंद्रा से बरामद हार्ड डिस्क ड्राइव के मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा कराये गये फॉरेंसिक विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि उसमें ऐसी कोई फाइल स्टोर नहीं थी जिसमें सीएम अक्षर हो। कमलनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार को ष्देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए दावा किया कि सूबे में भाजपा के 14 साल लम्बे कार्यकाल में 160 घोटाले सामने आये हैं।

Share to...