प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में अहमदाबाद पहुंच गए हैंण् स्वामीनारायण संप्रदाय का अक्षरधाम मंदिर आज अपनी सिल्वर जुबली मना रहा है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल हुए। गांधीनगर का अक्षरधाम मंदिर 1992 में बनकर तैयार हुआ था। अक्षरधाम मंदिर का निर्माण स्वामीनारायण संप्रदाय की बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण ने करवाया था। स्वामीनारायण संप्रदाय की शुरूआत 1801 में गुजरात के आनंद के पास बोचासन गांव में हुई थी, जो पटेलों का गढ़ था। स्वामीनारायण संप्रदाय की संस्था के दुनियाभर में 3850 केंद्र हैं। दुनिया भर में स्वामीनारायण संप्रदाय के 1100 मंदिर हैं। दिल्ली और गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर भारत में सबसे बड़े और मशहूर माने जाते हैं।
अक्षरधाम मंदिर के स्वामी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी इस मंदिर से इसके निर्माण के समय से जुड़े रहे हैं। अक्षरधाम मंदिर से जुड़े स्वामी अक्षर वत्सल महाराज का कहना है कि बतायाजब मंदिर का निर्माण हो रहा था तब से मोदी जी उसको देख रहे हैं। उस वक्त वो किसी पद पर नहीं थे, फिर भी देखते रहे थे, उनको बहुत दिलचस्पी थी कि इसमें किसी तरह से जनभागीदारी है, तब से वो अक्षरधाम से एक भावना से जुड़े हुए हैं। पिछले साल जब स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी का निधन हुआ था तब भी मोदी श्रद्धांजलि देने यहां पहुंचे थे और उन्होने कहा था कि स्वामी उनके पिता जैसे थे।
मंदिर में समारोह में पहुंच कर मोदी ने समाज और संस्कृति की बात करी। उन्होंने स्वामी जी की विशेषता को बताया और गुजराती भाई बहनों को गुजराती भाषा में संबोधित किया।
गुजरात में पीएम मोदी, अक्षरधाम मंदिर की सिल्वर जुबली में हुए शामिल

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर