मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजों की अधिकृत घोषणा भले ही आना शेष हो, लेकिन शुरुआती रुझानों के आधार पर कांग्रेस में खुशी का माहौल है। कांग्रेस के समर्थक उम्मीदवारों ने ग्राम पंचायत स्तर तक अपनी जीत दर्ज की है।
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में बीजेपी पिछड़ी हुई है। यहां 5 जिला पंचायत सदस्य सीट हैं। इनमें से 3 पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। वार्ड क्रमांक-1 एक से शशांक सक्सेना, वार्ड क्रमांक-2 से कांग्रेस नेता राजू राजपूत और वार्ड क्रमांक-3 से अनस जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं 2 जिला पंचायत में मतगणना जारी है।
बागली से भाजपा विधायक पहाड़ सिंह कनौजे के भतीजे कैलाश कनौजे बागली विकासखंड की ग्राम पंचायत पटाड़ीपाला से सरंपच पद का चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। कांग्रेस समर्थक उम्मीदवार जीतेन्द्र सोलंकी जीत गए। वहीं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ट्वीट किया है कि भाजपा के झूठ को नहीं मिलेगा मंच, आज चुनकर आएंगे कांग्रेस के सरपंच! इसके साथ उन्होंने लिखा कि देवास में जिला पंचायत के रुझानों से साफ संकेत है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जिला पंचायत सहित कन्नौद, खातेगांव, बागली जनपद पर भी कांग्रेस का हाथ मजबूत हो रहा है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट