April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शादी के 7 साल बाद भी प्रेमी को नहीं भूल पा रही थी महिला, पति करा रहा शादी

मध्य प्रदेश की भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक देने का फैसला कर लिया है, ताकि उसकी पत्नी अपने पहले प्यार यानी प्रेमी के साथ खुशमय जिंदगी जिए। यह कहानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में रहने वाले दंपति की है। पत्नी फैशन डिजाइनर और पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दोनों की 7 साल पहले शादी हुई थी और उनके 2 बच्चे भी हैं। पति और पत्नी के बीच अचानक वो प्रेमी आ गया। प्रेमी के कारण पति-पत्नी के बीच दूरी बढ़ती गई। महिला अपने प्रेमी की खातिर घर तक छोड़ने को तैयार है। यह मामला कुटुंब न्यायालय में चल रहा है।
बताया गया है कि नत्नी का शादी से पहले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी कल्पना के प्रेमी से रिश्ते रहे। प्रेमी दूसरी जाति का था, लिहाजा लड़की के पिता अंतर्जातीय विवाह के लिए तैयार नहीं हुए और उसकी इच्छा के विपरीत शादी कर दी। दीवाने प्रेमी ने अब तक शादी नहीं की है।
पति-पत्नी के बीच की दूरियां कम हो, इसके लिए दोनों की काउंसिलिंग कराई गई मगर बात नहीं बनी। पति ने काउंसलर को बताया कि पत्नी तमाम प्रयासों के बाद भी उसके साथ खुश नहीं है। वह प्रेमी को ज्यादा चाहती है, उसे भुला नहीं पा रही है। वहीं लड़की ने काउंसिलिंग के दौरान माना कि वह अपने पहले प्यार को भुला नहीं सकती। वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। उसके पति अगर बच्चों को नहीं रखेंगे तो वह उनको अपने साथ रखेगी।
कुटुंब न्यायालय में पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की बात कही, साथ ही तलाक की अर्जी भी दी है। काउंसलर शैल अवस्थी भी यह प्रेमकथा सुनकर हैरान रह गए। उनका कहना है कि यह पहला ऐसा मामला सामने आया है, नेकदिल पति बच्चों का पालन-पोषण करने को भी तैयार है।

Share to...