April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बुटीक के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने दी दबिश

कोलकाता पुलिस ने दक्षिणी कोलकाता स्थित एक अपार्टमेंट में बुटीक के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नास्करहाट रॉयपाड़ा इलाके की बहुमंजिली इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सेक्स रैकेट चल रहा था।   सूचना के आधार पर दबिश देकर इस धंधे से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ बुराड़ी में स्पा सेंटर में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर बुराड़ी स्थित एक स्पा सेंटर 18प्लस ब्यूटी टेंपल का निरीक्षण किया था और वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। आपको बता दें कि दिल्ली महिला आयोग के पास एक शिकायत आई थी, जिसमें एक वेबसाइट के बारे में बताया गया था, जिसके तहत रैकेट का संचालन किया जाता था।

Share to...