गलवान घाटी में चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए मध्य प्रदेश के वीर सपूत और रीवा के बेटे दीपक सिंह गहरवार का पार्थिव शरीर उनके गृह जिले रीवा के गांव फरेदा पहुंच गया है। मध्य प्रदेश की सीमा चाक घाट से ही अपने शहीद बेटे की अगवानी के लिए लोगों का हुजूम जुटने लगा था। इसके बाद रीवा और फिर उनके गृहग्राम फरेदा तक लोग आर्मी ट्रक के आगे-पीछे चलते रहे और शहीद दीपक अमर रहे के नारे लगाते रहे।
शहीद के गांव फरेदा में हजारों लोग अपने बेटे को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे हैं। वहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री मीना सिंह, विधायक राजेन्द्र शुक्ल, दिव्यराज सिंह रीवा पहुंचे। दीपक की पार्थिक देह को फरेदा में उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के जवान दीपक को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उनके परिवार को 1 करोड रुपए की सम्मान निधि, पक्का मकान या प्लॉट तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त