April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कोरोना संक्रमित विधायक पीपीई किट पहन पहुंचे वोट डालने

कोरोना संक्रमित विधायक को एक विशेष गेट से मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया। उनके आगमन-प्रस्थान के क्रमश पहले और बाद में पूरे क्षेत्र को पूरी तरह सेनिटाइज किया गया। इसके पहले सुबह 9 बजे से शुरू हुए मतदान में दोपहर 12 बजे तक 205 विधायकों ने अपने अपने वोट डाल दिए थे।
अंत में कोरोना संक्रमित विधायक से पूरे सुरक्षा इंतजाम के बीच मतदान करवाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित, भाजपा, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी के अलावा 4 निर्दलीय विधायकों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

दोपहर 12 बजे तक विधानसभा के 205 सदस्यों ने अपने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस के एक विधायक, जो हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे और एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें भी पूरे सुरक्षा इंतेजामों के बीच एंबुलेंस से विधानसभा लाया गया और मतदान करवाया गया।

हालांकि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विधानसभा के अधिकारियों की ओर से कोरोना संक्रमित विधायकों को डाक मतपत्र में भी मतदान करने की सुविधा मुहैया कराई गई थी, लेकिन एक मात्र कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक ने अस्पताल से मतदान केंद्र आने तक का विकल्प चुना।
राज्यसभा की रिक्त 3 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, फूलसिंह बरैया उम्मीदवार हैं, जिनके बीच मुख्य मुकाबला है। विधानसभा में सदस्य संख्या के अनुसार भाजपा के पक्ष में 2 और कांग्रेस के पक्ष में एक सीट जाना सुनिश्चित माना जा रहा है।

Share to...