इंदौर: इंदौर पुलिस ने शहर को आग लगाने की चेतावनी देने वाले बदमाश की हेकड़ी निकाल दी है। खुलेआम शहर को आग लगाने की धमकी देने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बदमाश ने पुलिस कस्टडी में अपनी गलती स्वीकार करते हुए कान पकड़ कर मांफी मांगी और कहा की ऐसी हरकत दोबारा नहीं करूंगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
दरअसल इंदौर में पठान फिल्म के विरोध से उपजे विवाद के बाद आपत्तिजनक बयानबाजी के वीडियो एक के बाद एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। ऐसा ही एक वीडियो सदर बाजार थाना क्षेत्र के बड़वाली चौकी का वायरल हुआ। जिसमें विशेष वर्ग समुदाय के लोगों द्वारा शहर को आग लगाने की खुलेआम चेतावनी दी थी।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एक आवेश कुरैशी नामक बदमाश ने पुलिस कस्टडी में अपना जुर्म कबूल करते हुए कान पकड़कर माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही।
मामले को लेकर जांच अधिकारी ने बताया कि 2 आरोपियों के विरुद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी कर धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी आवेश कुरैशी को गिरफ्तार किया। जिसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी को पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया है वही दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध