April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रतिबंधित ई सिगरेट बेचते अलग अलग स्थानों से 4 गिरफ्तार, लाखो रुपये कीमती 533 ई सिगरेट जप्त

इंदौर: इंदौर शहर में मादक पदार्थो की तस्करी के साथ ही प्रतिबंधित नशीले पदार्थों ई सिगरेट आदि चीजो की सप्लाई की जा रही हैं। कई जगहों पर प्रतिबंधित चीजे आसानी से मोटी रकम देकर खरीदी जा रही है। अवैध एवं प्रतिबंधित नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी तारतम्य में दबे छुपे ई- सिगरेट बेचने वाले कई व्यापारियों पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई कर लाखों रुपए की ई सिगरेट जप्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ में पुलिस कई अहम खुलासे कर सकती है।

दरअसल शहर में धड़ल्ले से प्रतिबंधित ई सिगरेट बेची जा रही है। इस बात की जानकारी पुलिस को लगातार मिल रही थी, इसी के चलते इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने शहर के चार व्यापारियों को ई सिगरेट बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर प्रतिबंधित ई सिगरेट सप्लाई की जा रही है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने पहली कार्रवाई आरटीओ रोड केसर बाग स्थित पार्श्वनाथ नगर निवासी वरुण नानक पर की, वहीं दूसरी कार्रवाई में टावर चौराहा स्थित प्रिंसेस पान शॉप पर दबिश देकर आरोपी आकाश खेमचंदानी निवासी सिंधी कॉलोनी से ई सिगरेट जब्त की, इसी के बाद जेल रोड स्थित नॉवेल मार्केट में आकाश कलेक्शन पर दबिश देकर लोकेंद्र राठौर से इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पकड़ी है। वही निमय राठौर निवासी द्वारकापुरी को भी पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली की यह सभी ई सिगरेट चीन से बनकर मुंबई में आती है। मुंबई से खरीदकर इंदौर शहर के पब, क्लब और छात्रों के क्षेत्रों में फ्लेवर्ड केमिकल युक्त e-cigarette बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। उक्त प्रतिबंधित ई सिगरेट में चार्जेबल बैट्री लगी हैं जिनके माध्यम से एक सिगरेट से करीब 5 हजार कश तक लगाए जा सकते हैं।

आरोपियों के कब्जे से कुल 533 नग कीमती करीब 5 लाख 33 हजार रुपये प्रतिबंधित ई सिगरेट जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित थाने में अपराध धारा 269 भादवी एवं 4/7 प्रोविजन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द करते हुए आगामी कार्रवाई की जा रही हैं।

हालांकि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में लगातार ई-सिगरेट बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है इसी के चलते पुलिस अब इस चैन को ब्रेक करने के साथ ही इसकी तह तक पहुंचने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Share to...