दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 8 फरवरी को हो चुका है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने वोटिंग पर्सेंट जारी नहीं किया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी सवाल खड़े कर रही है। वहीं इस मुद्दे पर अब चुनाव आयोग ने कहा है कि वह वोटिंग पर्सेंट जल्द जारी करेंगे। इस मुद्दे पर चुनाव आयोग आज शाम 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है।
मत प्रतिशत को जारी करने में हुई देरी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह बिल्कुल चौंकाने वाला है। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के कई घंटे बाद भी वे मतदान के आंकड़े जारी क्यों नहीं कर रहे हैं?
वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी के नेता मतदान के आंकड़े दे रहे हैं। उधर चुनाव आयोग मतदान ख़त्म होने के 24 घंटे के बाद तक नहीं बता पाया है कि वोटिंग कितने प्रतिशत हुई। कह रहा है कि अभी डेटा इकट्ठा किया जा रहा है। क्या चल रहा है दिल्ली चुनाव आयोग? क्या मतदान का फाइनल आंकड़ा बीजेपी ऑफिस से मिलना है आपको।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत