चीन में कोरोना वायरस के कारण त्राहिमाम-त्राहिमाम का हल्ल है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों से एकजुटता व्यक्त की है। पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को पत्र लिखकर भारत की ओर से सहायता की पेशकश की है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने जानमाल के नुकसान के चलते शोक भी व्यक्त किया है। वहीं पीएम मोदी ने हुबेई प्रांत से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए चीन सरकार की ओर से प्रदान की गई सुविधा के लिए भी सराहना की है।
चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 811 हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या भी बढ़कर 37,000 से पार हो गई है। चीनी प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी।

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की