महाराष्ट्र के हिंगनाघाट और समुद्रपुर इलाके में लोगों में आक्रोश है और उन्होने बंद का एलान किया है। दरअसल महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं से लोगों में काफी गुस्सा है। एक शिक्षिका लपटों ने उसका सिर, गर्दन और चेहरा झुलसा दिया था।
एक स्कूली छात्रा के स्वेटर की मदद से आग की लपटों को बुझा दिया गया था और पीड़िता को अब अस्पताल ले जाया गया। ये दर्दनाक घटना महाराष्ट्र के वर्धा ज़िले के हिंगनाघाटा कस्बे की है, जहां तीन दिनों पहले एक युवती को नंदोरी चौक के पास ज़िंदा जलाने की कोशिश की गई थी और ये बातें चश्मदीद ने बताई है।
सोमवार को आख़िरकार उस युवती की मौत हो गई। युवती एक शिक्षिका थी। बताया जा रहा है कि 40 फ़ीसदी तक जल गई है और उसका नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।
घटना तीन फ़रवरी की सुबह क़रीब सवा सात बजे की है। विजय कुकड़े बताते है कि उस वक़्त अपराध स्थल के इलाके से गुज़र रहे थे। वो गुज़र ही रहे थे कि उन्हें एक कराहती हुई प्लीज़, बचा लो की पुकार सुनाई पड़ी। विजय ने सोचा कि शायद कोई हादसे का शिकार हो गया है इसलिए उन्होंने अपनी बाइक रोक दी।
जब वो अपनी बाइक लेकर पीछे लौटे तो उन्होंने सड़क पर एक लड़की को जलते हुए देखा। उन्होंने बिना एक भी पल गंवाए युवती के शरीर पर पानी डाला और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटे शांत नहीं हो रही थीं। तभी मौक़े पर पहुंची एक स्कूली छात्रा ने अपना स्वेटर उतारा और उस से आग बुझाने की कोशिश की।
जब पीड़िता के शरीर में लगी आग पूरी तरह बुझ गई तो लोगों ने उस लड़की को एक कार में बैठा कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। विजय कुकड़े बताते हैं कि मैं अपनी बेटी को स्कूल छोड़ कर वापस आ रहा था तो मैंने देखा कि नंदोरी चौक पर एक लड़का अपने हाथ में जलती हुई छड़ी लिए हुए खड़ा था। चूंकि सर्दियों का मौसम है इसलिए मैंने सोचा कि हो सकता है कि किसी ने अलाव के लिए कचरा जलाया होगा। लेकिन, जब मैं वापस गया तो मैं ने देखा कि एक महिला को उस जलती हुई लकड़ी से आग लगा दी गई थी।
उसी इलाक़े का एक युवक सुशील घोड़े भी पीड़ित लड़की की मदद के लिए भाग कर वहां पहुंचा था। विजय कुकड़े ने पीड़ित लड़की को कार से अस्पताल पहुंचाया।

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की