April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वैष्णो देवी के पास त्रिकुटा के जंगलों की आग पर पाया काबू, यात्रा फिर शुरू

वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है और वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। इससे पहले आग बुझाने के काम में एयरफोर्स के 2 हेलीकॉप्टरों को लगाया गया। आग मंगलवार देर रात से लगी जो भवन जाने वाले मुख्य मार्ग हिमकोट के पास ज़्यादा तेज़ हो गई थी। गौरतलब है कि माता वैष्णो देवी आसपास त्रिकुटा के जंगलों में लगी आग के बाद वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी रोक दी गई थी। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित मंदिर के लिए चढ़ाई शुरू करने के लिए अनुमति का इंतजार कर रहे लगभग 25,000 तीर्थयात्री कटरा आधार शिविर में ही फंसे रहे, हालांकि हेलीकॉप्टर सेवाएं फिर से शुरू हो गई थीं।

Share to...