कर्नाटक बीजेपी के नेता बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक चुनाव में हुई अनियमितता को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत कर चुके हैं। अब कर्नाटक कांग्रेस के नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने बीजेपी पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। जी परमेश्वर ने कहा कि हमारे पार्टी के कुछ नेता और मुझे भी ऐसा लगता है कि बीजेपी ने ईवीएम से छेड़छाड़ की है। उन्होंने कहा कि इसके कारण कई कांग्रेसी नेता वहां भी चुनाव हार गए जहां वो काफी मजबूत स्थिति में थे। उन्होंने कहा कि हमलोग इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे और साथ ही इस बात की भी अपील करेंगे कि अब चुनाव में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल हो।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने लगाया ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट