बुरहानपुर: बुरहानपुर में विकास यात्रा के अंतर्गत आलमगंज अंबेडकर भवन में निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 105 मरीजों को होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से चिकित्सा कर दवाओं का वितरण किया गया
बुरहानपुर में विकास यात्रा के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस एवं महापौर बुरहानपुर माधुरी पटेल विशेष तौर पर उपस्थित थे।
आयुष विभाग द्वारा नेपानगर में भी विकास यात्रा के दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें 250 मरीजों को इलाज कर दवाइयों का वितरण निशुल्क किया गया। विकास यात्रा में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं बड़ी संख्या में नेपानगर के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त