April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चुनावी साल में भाजपा कांग्रेस दोनों हुए एक्टिव, भाजपा ने फूंका पुतला तो कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

रतलाम: मप्र के रतलाम में चुनावी साल में भाजपा और कांग्रेस दोनो पार्टी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। एक तरफ जहां भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मदिरा प्रदेश बयान का विरोध करते हुए सड़क पर उतरे और उनका पुतला दहन किया तो वही कांग्रेसियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन करने के विरोध में शहर विधायक चेतन कश्यप और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के ऊपर प्रकरण दर्ज करने की मांग की। इसी को लेकर यहां पर कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन दिया और एसपी से मुलाकात कर विधायक पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

चुनावी साल में दोनों ही पार्टी एक दूसरे पर तंज कस रही है और एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है इसी बीच एक तरफ पुतला दहन किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पुतला दहन करने वालों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग की जा रही है।

Share to...