गुजरात के वडोदरा में एक स्कूल के वॉशरूम में छात्र की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि इस छात्र की हत्या की गई है। आपको बता दें कि पिछले साल गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में भी प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि 9वीं क्लास में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र का शव स्कूल के वॉशरूम में मिला है। इस छात्र के पेट पर चाकू के निशान हैं। इस घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन ने पुलिस को दी, जिसके बाद शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में दिल्ली से सटे गुरुग्राम में स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के बाथरूम के बाहर से प्रद्युम्न ठाकुर का शव मिला था। उसके गले पर चोट के निशान थे। इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि स्कूल में सुरक्षा के प्रबंध भी ठीक नहीं थे। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बस कंडेक्टर को आरोपी बनाया था। जिसके बाद केस सीबीआई को सौपा गया बाद में बताया इस केस में कई बदलाव आए और 16 वर्षिय छात्र को आरोपी बताया गया, यह कैस अब भी जारी है।
वडोदरा के स्कूल में छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, वॉशरूम में मिला शव

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा(TET) 2024 की तारीख हुई जारी, इस तारीख से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी शुरू
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल