जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-बीजेपी सरकार के पतन के बाद भी आतंकी गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है, नए आतंकी हमले में पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में आतंकियों की ओर से ग्रेनेड से हमला किया गया जिसमें सीआरपीएफ के 4 जवान समेत 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। दूसरी ओर, बीएसएफ ने पाक रेंजर्स की ओर से दी जाने वाली चादर को लेने से इनकार कर दिया है।
आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में ग्रेनेड से हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में सीआरपीएफ के 4 जवान समेत 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।
त्राल में आतंकियों का ग्रेनेड हमला, 10 जवान घायल

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त