April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लाखों बैंक कर्मी हडताल पर, 1.3 लाख ब्रांच बंद

बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में मंगलवार को 10 लाख से अधिक बैंक कर्मचारियों ने भाग लिया। जिससे देशभर की 1,30,000 बैंकिंग शाखाओं में कामकाज ठप रहा। ये कर्मचारी बैंकिंग सेक्टर में सुधार समेत अन्य मुद्दों को लेकर हड़ताल पर है, जिससे चेक.क्लियरिंग गतिविधि भी प्रभावित हुई।
9 बैंक यूनियनों के संगठन युनाइटेड यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने इस हड़ताल का आह्वान किया था। यूएफबीयू के एक अधिकारी ने बताया कि देश में 1,30,000 से अधिक शाखाओं में फैले 10 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा, जिससे चेक क्लियरिंग गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के एक शीर्ष अधिकारी ने चेन्नई के बारे में बताया कि करीब 55,000 बैंक कर्मियों के हड़ताल के कारण तमिलनाडु में बैंकिंग गतिविधियां प्रभावित रही।

Share to...