सिंगरौली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के निर्देश पर सिंगरौली जिले में प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद चौबे के नेतृत्व में अम्बेडकर चौक बैढन में सतना जिले के युवा कांग्रेस महामंत्री समीर खान उर्फ सिकन्दर ने द्वेष पूर्वक और टारगेट बनाकर हिन्दू नाबालिक कई लड़कियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में आवाज उठायी।
हिन्दू लड़कियों के किये गए गलत कार्य व अपना हिंदू नाम बता कर हिंदू लड़कियों के साथ विवाह करना। शोषण करके तलाक दे देना। जैसे घृणित कार्य करने के विरोध में और लव जिहाद के विरोध में सिंगरौली भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोविड- महामारी को देखते हुए प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुतला दहन किया।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने समीर खान उर्फ सिकंदर का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद समीर खान उर्फ सिकंदर मुर्दाबाद समीर खान उर्फ सिकंदर को फांसी हो। कांग्रेस पार्टी की तुष्टीकरण की यही नीति नारी के सम्मान में भाजपा युवा मोर्चा मैदान में जैसे नारे लगाए।
भारतीय युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि समीर खान उर्फ सिकंदर के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं की जाएगी, तो सिंगरौली के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ईट से ईट बजा देंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त