April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ अस्पताल में हुईं एडमिट

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है। लता मंगेशकर को वायरल और सांस लेने में तकलीफ के बाद मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
उनके परिवार से हुई बातचीत में ये बात सामने आई है कि उन्हें वायरल हुआ है, जिसके बाद अस्पताल में एडमिट किया गया। अभी उनकी तबीयत में सुधार है।

Share to...