छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले मामलों पर चर्चा की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए सौगात देते हुए राज्य सरकार नई स्वास्थ्य योजना शुरू करने का फैसला लिया। सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि आज कैबिनेट ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की शुरूआत करने का निर्णय लिया है। सीएम बघेल ने लिखा कि इसके अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का इलाज किया जाएगा। यह प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से 4 गुना अधिक है जिसमें सिर्फ़ 5 लाख तक का इलाज किया जाता है।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना ट्रस्ट मोड पर कार्य करेगी। डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में राज्य में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाली सभी योजनाएं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, संजीवनी सहायता कोष, मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना इस नई योजना में समाविष्ट हो जाएंगी। इस नई योजना में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल परिवार के साथ ही सभी प्राथमिकता और अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को 5 लाख रूपए तक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। अन्य राशन कार्डधारी परिवारों को 50 हजार रूपए तक इलाज की सुविधा भी दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ के सीएम ने किया मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का किया ऐलान

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त