April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रेलवे कर्मचारी हुआ सायबर ठगी का शिकार खाते से उड़ाये हजारो रुपये

पुलिस सायबर अवेयरनेस को लेकर कई बार जागरूकता के लिए कई एडवाइजरी जारी कर चुकी है हर बार आम जन से सायबर ठगी को लेकर लोगो को जागरूक किया जाता है परंतु फिर भी कई लोग ठगी का शिकार हो जाते है। एक ऐसा ही मामला इंदौर में सामने आया जहाँ रेलवे में पदस्थ एक कर्मचारी धोखाधड़ी का शिकार हो गया जहां एसबीआई द्वारा किए गए कि फर्जी मैसेज पर क्लिक करने के बाद उसके खाते से हजारों रुपए निकल गए। इसकी शिकायत थाने पर की गई।मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

दरअसल इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप कुमार शशांक रेलवे विभाग में जेई के पद पर पदस्थ है उनके मोबाइल पर आई एसबीआई कंपनी की लिंक को क्लिक करने के बाद जब उन्होंने पासवर्ड डाला तो उनके खाते से अलग-अलग दो ट्रांजैक्शन हुए और उनके खाते से लगभग ₹29000 निकाल लिए गए वह कुछ समझ पाते इससे पहले ठगी का शिकार हो गए।जिसकी शिकायत उन्होंने संबंधित थाने पर की,मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है वही साइबर टीम की मदद से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

न्यूज़ प्रवाह भी अपने पाठकों व दर्शकों से अपील करता है कि अपने मोबाइल पर आई किसी भी प्रकार की लिंक,मैसेज को ओपन न करे साथ ही कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी नम्बर,पासवर्ड न बताएं।

Share to...