April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुँचे उज्जैन महापौर व पार्षद प्रत्याशियों के लिए किया प्रचार

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया निगम चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को उज्जैन पहुँचे ओर भाजपा द्वारा आयोजित आम सभा में लोगों को संबोधित किया।


केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को उज्जैन आये यहाँ उन्होंने भाजपा महापौर प्रत्याशी सहित वार्ड 35 , 46 ,47 ,48 के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया रोड शो के पश्चात वार्ड 35 के हनुमान नाके पर श्री सिंधिया ने नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया इस दौरान सिंधिया के साथ महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल मंत्री डॉ मोहन यादव , सांसद अनिल फिरोज़िया , जिलाध्यक्ष विवेक जोशी आदि उपस्थित थे !

सिंधिया ने कहा कि ये भाजपा है यहाँ प्रतिभा ही पहचान है यही वो संगठन है जहाँ एक सामान्य निर्धन कार्यकर्त्ता को भी महापौर के चुनाव लड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है ! चाहे पार्षद हो , महापौर हो , चाहे सांसद हो , विधायक हो या फिर राष्ट्रपति के ही चुनाव क्यों ना हो ये भारतीय जनता पार्टी ही है जो एक सामान्य कार्यकर्ता को मौका देती है यही भाजपा है जो प्रतिभा को मौका देती है ! आज उज्जैन के नेताओं के साथ मिलकर उज्जैन के विकास और प्रगति का संकल्प लेकर आपके समक्ष आया हूँ ! मै आज आपको ये विश्वास दिलाने यहाँ आया हूँ कि उज्जैन अब सिर्फ धर्म की नगरी के रूप में नहीं अपितु शिक्षा की नगरी , स्वास्थ की नगरी और उद्योग की नगरी के रूप में भी अपनी पहचान बनाने की और अग्रसर है क्योंकि भाजपा जब विकास करती है तो ये विकास 360 डीग्री का होता है ! इस विकास में कोई बाधा नहीं आये ये आपकी जिम्मेदारी है आप कमल के फुल का बटन दबाओ विकास और प्रगति आपके घर पर दस्तक देगी , मै आपको ये विश्वास दिलाने आया हूँ !


ये सिर्फ भाजपा में ही संभव है कि एक अति सामान्य घर के व्यक्ति को महापौर और पार्षद का प्रत्याशी बना दिया जाये । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी , उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, चुनाव प्रभारी जीतू जिराती, चुनाव संचालक अनिल जैन कालुहेड़ा, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, ओम जैन, महामंत्री संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Share to...