एक युवती द्वारा रेप का आरोप लगाने के बाद दाती महाराज ने अपनी सफाई दी है। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में दाती महाराज ने कहा कि मेरे आश्रम में अभिषेक अग्रवाल नाम का आदमी रहा जिस पर मैंने खूब विश्वास किया। उसने कुछ लोगों के साथ मेरे नाम पर लेनदेन किया। अब वही 2 लोग नवीन गुप्ता और सचिन जैन मुझसे 32 करोड़ रुपये मांग रहे हैं, जबकि मुझे इस लेनदेन की कोई जानकारी नहीं है। सचिन और नवीन भी इसी आश्रम में रहे हैं। सचिन ने अपने बाउंसरों के साथ मेरी कार को गुड़गांव में घेरा था और मुझे देख लेने की धमकी दी थी। मुझे लगता है मेरे खिलाफ ये साज़िश की गई है। दाती महाराज ने कहा कि पीड़ित लड़की के पिता और इन दोनों के मोबाइल नंबरों की जांच से सब साफ हो जाएगा कि सही क्या है? मैं कई बेटियों का पिता हूँ और बेटियों का सम्मान करता हूं। जब भी पुलिस जांच के लिए बुलाएगी जरूर जाऊंगा।
गौरतलब है कि राजस्थान की निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने स्वयंभू बाबा दाती महाराज और उसके चेलों पर उसके साथ बार-बार रेप का आरोप लगाया है। दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में युवती ने दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब एक दशक से महाराज की अनुयायी थी, लेकिन महाराज और चेलों द्वारा बार’बार बलात्कार किए जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट गई थी। युवती ने आरोप लगाया है कि बाबा की एक अन्य महिला अनुयायी उसे महाराज के कमरे में जबरन भेजती थी।
रेप के आरोप पर दाती महाराज की सफाई, बोले साजिश का शिकार हुआ

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’