April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रिया-महेश भट्ट की चैट वायरल, सीबीआई पहुंची मुम्बई, नहीं होगी क्वारेंटाइन

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बड़ी डेवलपमेंट हुई हैं। 8 जून को जब रिया, सुशांत के घर से गई थीं तब उन्होंने डायरेक्टर महेश भट्ट से बातचीत की थी। उन्होंने महेश भट्ट से सुशांत संग रिलेशनशिप पर काफी बात की थी। उस चैट के वायरल होते ही ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रिया ने खुद ही सुशांत संग रिश्ता तोड़ा था।

अभी तक ऐसा कहा जा रहा था कि सुशांत के कहने पर 8 जून को रिया ने उनका घर छोड़ा था। रिया ने अपने बयानों में यहां तक कहा है कि वे ऐसा कर खुश नहीं थी। उस समय सुशांत की बहन मीतू सिंह का उनके घर आना कारण बताया गया था, लेकिन अब जो रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सएप चैट लीक हुई है वो बताती है कि उन्होंने खुद ही सुशांत को छोड़ा था। सिर्फ यही नहीं, रिया, सुशांत संग खुश भी नहीं थीं।

8 जून को सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने महेश भट्ट को मैसेज कर लिखा था. आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और एक शांति के साथ। आपके साथ आखिरी बातचीत ने मेरी आंखे खोल दी थीं। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी हैं। वहीं रिया के इस मैसेज पर जो रिएक्शन महेश भट्ट की तरफ से दिया गया, वो हैरान करता है।

उन्होंने रिया को जवाब देते हुए लिखा कि अब पीछे मुड़कर मत देखना। अपने पिता को मेरा प्यार देना। अब वो काफी खुश होंगे। अब महेश भट्ट का चैट के दौरान रिया के पिता को लाना ये दिखता है कि एक्ट्रेस के पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे। वे रिया को सुशांत संग नहीं देखना चाहते थे।

वहीं वायरल चैट में रिया लगातार महेश भट्ट का शुक्रिया अदा कर रही हैं। वे उन्हें कह रही हैं कि उन्होंने उनकी काफी मदद की है। एक मैसेज में रिया ने महेश को लिखा है. आपने फिर मुझे आजाद किया है, आप मेरी जिंदगी में भगवान की तरह हैं। वहीं महेश भट्ट भी रिया को अपनी बेटी समान बता रहे हैं। वे रिया की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने इतनी हिम्मत दिखाई।

बताया गया है कि रिया ने इस सिलसिले में अपने कुछ दोस्तों संग भी बातचीत की थी। ऐसे में अब सीबीआई इस पहलू की जांच करेगी कि आखिर 8 जून को ऐसा क्या हुआ था कि रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था। वैसे इस समय जरूर रिया की ये चैट कोई और ही कहानी बया कर रही है, लेकिन लंबे समय तक हर किसी ने रिया के वकील की बातों पर विश्वास किया था।

उस समय ये बताया गया था कि रिया खुद सुशांत के डिप्रेशन की वजह से परेशान थीं। उन्हें भी तनाव होने लगा था। वो तो सुशांत को छोड़ने तक के लिए तैयार नहीं थीं। लेकिन अब रिया की महेश भट्ट संग बातचीत ये साफ दिखा रही है कि वो सुशांत संग खुश नहीं थी। वहीं सीबीआई मुम्बई पहुंच गई है। हां अब सीबीआई को क्वारेंटाइन नहीं किया जाएगा। अब वह सीधे केस की जांच में जुट जाएगी।

Share to...