सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं। ड्रग्स कनेक्शन मामले में रिया को कोर्ट ने 14 दिन की जेल में भेजा है। रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और दूसरे गिरफ्तार किए ड्रग्स पैडलर्स की जमानत पर भी आज फैसला आएगा।
बुधवार को कोर्ट ने रिया-शोविक समेत 6 अन्य की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा था। एनसीबी ने कोर्ट में अपनी बात रखते हुए कहा था कि उन्हें मामले की आगे और जांच करनी है। मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में रिया और शोविक का न्यायिक हिरासत में रहना जरूरी है। अब आज सभी की जमानत अर्जी पर मुंबई की सेशंस कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।
रिया के 2 दिन जेल में बीत चुके हैं। जिस दिन कोर्ट ने फैसला सुनाया था उस दिन रिया ने एनसीबी के लॉकअप में अपनी रात गुजारी थी। इसके बाद अगले दिन रिया का भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। रिया की सेल के पास ही शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी का सेल हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट