April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल दिवस के मौके पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देश के कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसमें दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा गया है। इसके अलावा पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी विमल कुमार को बैडमिंटन कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुस्कार से सम्मानित किया गया हैए वहीं क्रिकेट में पूनम यादव को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है।
दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्नए पूनम यादव को मिला अर्जुन पुरस्कार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों को विभिन्न तरह के खेल पुरस्कारों से नवाजाण् इस मौके पर हालांकि कुछ खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए। जिन्हें बाद में अवार्ड दिया जाएगा।

इस साल भारत सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मन राजीव गांधी खेल रत्न के लिए दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया और महिला पैरा.एथलीट दीपा मलिक को चुना है। बजरंग हालांकि इस सम रूस में ट्रेनिंग कर रहे हैं और इसलिए वह अवार्ड समारोह में नहीं आ पाए।

दीपा मलिक खेल रत्न हासिल करने वाली पहली महिला पैरा.एथलीट बन गई हैं। इसी के साथ दीपा इस अवार्ड को हासिल करने वाली दूसरी पैरा.एथलीट बन गई हैं।

Share to...