नई दिल्ली। भारत के 14वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार 17 जुलाई सुबह से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे समाप्त हो गयी। इस बार राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद और विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार में मुकाबला है। संसद भवन पहुंचकर सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान किया। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मुरली मनोहर जोशी समेत कई नेताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदान किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार, बसपा प्रमुख मायावती ने भी मतदान किया।
राष्ट्रपति चुनाव वोटिंग समाप्त, पीएम मोदी ने किया मतदान

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर