April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रामचरित्र मानस पर विवादित टिप्पणी करने के विरोध में करणी सेना भारत ने स्वामी प्रसाद मौर्य का किया पुतला दहन, जमकर की नारे

हीना तिवारी,उज्जैन: उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरित्र मानस पर की गई टिप्पणी के बाद से ही लगातार देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वही उज्जैन में भी करणी सेना भारत के द्वारा टावर चौक फ्रीगंज पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया और कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई।

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की पार्टी से नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरित्र मानस को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद से ही पूरे देश में राजनीति गरमा गई और स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कार्रवाई की मांग उठने लगी। वहीं जगह-जगह स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया जा रहा है इसके पहले बिहार में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने भी रामचरित्र मानस को लेकर विवादित बयान दिया था। उसमें भी काफी विवाद गरमाया था।

रामचरित्र मानस पर स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज उज्जैन के टावर चौक पर करणी सेना भारत द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया और करणी सेना भारत के कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई करने की मांग की है। वही अखिलेश यादव से भी निवेदन किया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की जाए और उन्हें पार्टी से बाहर किया जाए साथ ही करणी सेना भारत के कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि राम को लेकर ऐसे विवादित बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share to...