April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राज कपूर के स्टूडियो में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जल कर खाक

मुंबई। साल 1984 में मुंबई के चेम्बूर इलाके में बॉलीवुड के लेजेंड अभिनेता राज कपूर के नाम पर बनाए गए आर के स्टूडियो में हाल ही में भीषण आग लगी है। 6 दमकल गाड़ियां समय पर आ गई हैं, मगर लाखों का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है।
इस स्टूडियो में शूट हो रहे टीवी डांस रिऐलिटी शो सुपर डांसर के सेट पर यह आग शोर सर्किट की वजह से लगी है। पर्दों पर सबसे पहले आग लगी और धीरे-धीरे पूरा सेट आग की चपेट में आ गया। यह आग इतनी भयंकर थी कि स्टूडियो के आस-पास 2 किलोमीटर तक वाहनों का आना-जाना रोक दिया गया था।

Share to...