April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक, अन्य मंत्रालय की साइट भी हुई स्लो

रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक हो गई है। इस वेबसाइट की होम पेज पर चीनी भाषा में कुछ लिखा गया है। वेबसाइट हैक होने के बाद गृह मंत्रालय समेत कई बड़ी सरकारी वेबसाइटें भी स्लो हो गई हैं। यह साफ नहीं है कि इसके साथ भी हैक जैसी स्थिति हुई है या नहीं।
कहा जा रहा है कि एनआईसी की किसी गड़बड़ी की वजह से ये वेबसाइटें स्लो हुई हैं। रक्षा मंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी गई है। मामले पर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि हैकिंग किस ग्रुप ने कीं।

Share to...