अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिनमें बहुत सारे बच्चे भी थे। जिस वक्त योग का समारोह चल रहा था तब हल्की बूंदा-बांदी भी हो रही थी। इस बारिश में भीगने के कारण योग कार्यक्रम में शामिल 22 बच्चे बीमार हो गए।
इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 55 हजार लोगों के साथ योग किया। लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बारिश हुई थी। बारिश के दौरान भी लोग योग करते रहे। जिसकी वजह से कई बच्चों की तबीयत खराब हो गई। 22 बच्चों को लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर