सेट पर एक्टर सचिन त्यागी, समीर ओंकार और स्वाति चिटनिस कोरोना पॉजिटिव पाए गए। तीनों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे। फिलहाल तीनों होम क्वारनटीन में हैं। प्रोडक्शन हाउस ने बाकी एक्टर्स और क्रू मेंबर्स का भी कोरोना टेस्ट करवाया है।
लेकिन जब तक सभी की रिपोर्ट्स नहीं आती सभी ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है। बता दें कि सचिन त्यागी के सीन्स ज्यादातर मोहसिन खान कार्तिक के साथ शूट हुए थे। सचिन त्यागी ने ज्यादातर अपने सभी को-एक्टर्स के साथ सीन किए हैं जिसकी वजह से टेंशन बढ़ गई है। इसलिए मोहसिन और शिवांगी के साथ बाकियों ने भी टेस्ट करवाया है। अब सभी टेस्ट रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के के सेट पर भी टेस्ट करवाया जा सकता है, लेकिन अभी कुछ कन्फर्म नहीं है। प्रोड्यूसर राजन शाही ने ऑफिशियल स्टेटमेंट द्वारा बताया कि उनके सेट पर एक्टर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं ये बात पता चलते ही सेट को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया है।
सचिन त्यागी ने कहा कि मैं कोरोना पॉजिटिव निकला हूं। हम शांति से शूटिंग करे रहे थे लेकिन ये सब हो गया। हम सभी ने इसे पॉजिटिविटी के साथ लिया है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं अपनी डाइट का ध्यान दे रहा हूं। पहले मुझे डेंगू हुआ था। शुक्र है कि मैंने समय पर टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव निकला।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’
महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, 2 लोगो की मौत 2 घायल, एसपी कलेक्टर मौके पर