April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पहली रजिस्टर्ड कोरोना वैक्सीन, सबसे पहले यह देश खरीदेगा

Politics over Vaccination

कोरोना वायरस की वैक्सीन रजिस्टर करने वाला रूस दुनिया का पहला देश है। रूस अब बेलारूस को अपनी वैक्सीन Sputnik V की सप्लाई करने जा रहा है। रूसी वैक्सीन हासिल करने वाले बेलारूस पहला देश होगा।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जैंडर लुकाशेन्को को वैक्सीन की पहली खेप भेजने का आश्वासन दिया है। दोनों नेताओं ने फोन पर बात की है। बता दें कि बेलारूस में इस वक्त सरकार विरोधी प्रदर्शन भी चल रहे हैं।

इसी महीने बेलारूस में चुनाव हुए थे जिसके नतीजे आने के बाद राष्ट्रपति अलेक्जैंडर लुकाशेन्को को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पुतिन ने अलेक्जैंडर लुकाशेन्को से देश के हालात पर भी चर्चा की और कोरोना वैक्सीन भेजने की बात कही।

हालांकि, बेलारूस में वॉलेंटियर करने वाले लोगों को ही वैक्सीन की खुराक दी जाएंगी। क्योंकि रूस अभी इस वैक्सीन के तीसरे राउंड का ट्रायल ही कर रहा है। रूस ने तीसरे राउंड के ट्रायल से पहले ही वैक्सीन को सफल घोषित कर दिया था।

Share to...