April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार रूस, लेकिन…

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव का कहना है कि रूस, बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है। रूस प्रवक्ता का कहना है कि लेकिन ये बातचीत यूक्रेन को न्यूट्रल स्टेटस घोषित करने को लेकर होगी, साथ ही उसे सेना को भी कम करना होगा।
रूस ये चाहता है कि यूक्रेन, नेटो में शामिल न हो।

यूक्रेन संकट को लेकर जब अमेरिका और दूसरे पश्चिमी देशों के साथ रूस की बातचीत हो रही थी तब भी रूस की प्रमुख मांग थी कि यूक्रेन को नेटो में शामिल नहीं किया जाए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की अपील की है। इससे पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा है कि जब तक यूक्रेन की सेना हथियार नहीं डाल देती तब तक कोई बातचीत नहीं हो सकती।

Share to...